Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu
https://www.jagran.com/spiritual/religion-shardiya-navratri-2023-to-please-goddess-chandraghanta-worship-with-this-method-happiness-and-prosperity-will-remain-23557528.html

Chaitra Navratri 2024 Day 3: चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर होंगे दुख-संताप

Posted on April 11, 2024

Chaitra Navratri 2024 Day 3: Maa chandraghanta चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर होंगे दुख-संताप

धार्मिक मत है कि ममतामयी मां चंद्रघंटा बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वहीं दुष्टों का संहार करती हैं। मां के शरणागत रहने वाले साधकों के जीवन में आने वाली सारी बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी मां की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

Chaitra Navratri 2024 Day 3:Maa chandraghanta 

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां की कठिन भक्ति करने वाले साधकों को चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है। इस दिन साधक का चित्त स्थिर रहता है। मां चंद्रघंटा अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण की हैं। अतः शास्त्रों में मां को चंद्रघंटा कहा गया है। मां चंद्रघंटा अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित हैं। धार्मिक मत है कि ममतामयी मां चंद्रघंटा बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वहीं, दुष्टों का संहार करती हैं। मां के शरणागत रहने वाले साधकों के जीवन में आने वाली सारी बलाएं टल जाती हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से जगत जननी मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ जयायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। वृषभ राशि के जातक मां की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का जप करें। मिथुन राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। कर्क राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ मायायै नमः’ मंत्र का जप करें। सिंह राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ अजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। कन्या राशि के जातक मां चंद्रघंटा की कृपा पाने हेतु ‘ॐ शिवायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ वैष्णव्यै नमः’ मंत्र का जप करें। वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ गिरिजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। धनु राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ अंबिकायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। मकर राशि के जातक इच्छित फल पाने हेतु ‘ॐ अम्बायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। कुंभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ तारायै नमः’ मंत्र का जाप एक माला जप करें। मीन राशि के जातक मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ ललितायै नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

डिसक्लेमर- ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री / गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाया गया हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Article Credit: Dainik Jagran
Images Credit : https://www.jagran.com
Maa chandraghanta  Aarti : YOU Tube Link  : https://youtu.be/x5HwiFqvU0c?si=De2JJ2vYwVtRRa5S
Posted By : Sandeep Patel

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
%d