Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu

Chaitra Navratri 2024 7Day: मां कालरात्रि की पूजा में इस कथा का करें पाठ, सभी प्रकार के भय होंगे नष्ट

Posted on April 15, 2024

Chaitra Navratri 2024 7 Day चैत्र नवरात्र के पर्व को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की पूजा की जाती है। आइए पढ़ते हैं मां कालरात्रि की व्रत कथा।

Chaitra Navratri 2024 7th Day

Maa Kalratri Katha: सनातन धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व है। हर साल दो बार नवरात्र मनाए जाते हैं। एक चैत्र मास में और दूसरा आश्विन मास में। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल से हुई है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। नवरात्र के दौरान माता रानी के नौ रूपों की पूजा और व्रत अलग-अलग दिन करने का विधान है। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। चैत्र नवरात्र का सातवां दिन आज यानी 15 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से साधक के सभी प्रकार का भय खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्र के सातवें दिन पूजा के दौरान मां कालरात्रि की कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए पढ़ते हैं मां कालरात्रि व्रत कथा।

मां कालरात्रि की कथा  Maa Kalratri Kath

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज नाम के राक्षस थे। इन राक्षसों ने लोकों में आतंक मचा रखा था। इनके आतंक से सभी देवी-देवता परेशान हो गए। ऐसे में देवी- देवता भगवान शिव के पास गए और समस्या से बचाव के लिए कोई उपाय मांगा। जब महादेव ने मां पार्वती से इन राक्षसों का वध करने के लिए कहा, तो मां पार्वती ने मां दुर्गा का रूप धारण किया और शुभ-निशुंभ का वध कर दिया।

लेकिन जब वध के लिए रक्तबीज की बारी आई, तो उसके शरीर के रक्त से लाखों की संख्या में रक्तबीज दैत्य उत्पन्न हो गए। क्योंकि रक्तबीज को वरदान मिला हुआ था कि अगर उनके रक्त की बूंद धरती पर गिरती है, तो उसके जैसा एक और दानव उत्पन्न हो जाएगा। ऐसे में दुर्गा ने अपने तेज से मां कालरात्रि को उत्पन्न किया। इसके पश्चात मां दुर्गा ने दैत्य रक्तबीज का वध किया कर मां कालरात्रि ने उसके शरीर से निकलने वाले रक्त को जमीन पर गिरने से पहले ही अपने मुख में भर लिया। इस तरह रक्तबीज का अंत हुआ।

Article Credit: www.jagran.com
Images Credit :
Maa Kalratri song link 🔗: https://youtu.be/IZoiP-gL5AA?si=3SWMYcxe5B-a-D4k

Posted By : Sandeep Patel

डिसक्लेमरः ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री / गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
%d