Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu

Free Foreign Travel : अब आपके पूरे होंगे विदेश घूमने का सपनें, दुनिया के इन 26 देशों में भारतीयों को फ्री वीजा देखें पूरी लिस्ट।

Posted on September 3, 2024

अगर आप घूमने के शौकिन हैं, तो हम आपके लिए उन देशों की लिस्ट लेकर आएं हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। दरअसल इन देशों ने सभी भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के अपने देश में एंट्री देने की अनुमति दी है। इस लिस्ट में वो देश भी शामिल है, जहां हर साल दुनियाभर से लाखों की संख्या में टूरिस्ट घूमने आते हैं।

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो दुनियाभर में ट्रैवल करना चाहते हैं और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। क्योंकि इन देशों के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, अक्सर वीजा अप्लाई करने के लिए कई हजारों रुपए खर्च करने पड़ जाते हैं और घूमने का सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन देशों की लिस्ट के बारे में, जहां भारतीयों नागरिकों की वीजा-फ्री एंट्री हो रही है। वर्तमान में दुनिया भर में भारतीय नागरिकों के पास उन 26 देशों में जाने का मौका है, जहां उन्हें वीजा की जरूरत नहीं है। दुनिया भर से टूरिस्ट थाईलैंड के खूबसूरत बीच, नाइट लाइफ और टेस्टी फूड के लिए वहां जाना पसंद करते हैं। भारतीय अब 11 नवंबर, 2024 तक 30 दिनों के लिए बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं और थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया में खूबसूरत यादें बना सकते हैं।
भूटान भारत के ठीक बगल में है और भारतीयों के लिए छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह एक हिमालयी देश है जो अपने आश्चर्यजनक जंगलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। भारतीयों को भूटान में बिना वीजा के 14 दिनों तक रहने की इजाजत है। तो देर किस बात की अगली छूट्टी मिलने पर आप भी अपने पासपोर्ट पर विदेश का ठप्पा लगा लीजिए।

नेपालः (साल 2024 तक वीजा की आवश्यकता नहीं)

भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक सुंदर और शांत देश है। यहां सबसे अधिक भारतीय टूरिस्ट घूमने के लिए जाते हैं। ये चारों ओर से हरे भरे जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ देश हैं। यहां दुनिया के सबसे ऊंचा पहाड़ माउंट एवरेस्ट है। इसी के साथ यहां पर कई प्राचीन मंदिर है। अगर आप यहां घूमना चाहते हैं, तो आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी।

मॉरीशस – 90 दिनों का वीजा- फ्री

मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीप देश है जो अपने खूबसूरत बीच और झीलों के लिए फेमस है। भारतीय लोग छुट्टियां मनाने और रिलैक्स करने के लिए यहां आना काफी पसंद करते हैं। बता दें, यहां पर भारतीयों को 90 दिन वीजा- फ्री रहने की इजाजत दी गई है।
इन देशों के अलावा अन्य देश भी भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री दे रहे हैं, जो इस प्रकार है:-

6. केन्या: 90 दिन का वीजा फ्री

7. ईरानः (4 फरवरी, 2024 से, वीजा की आवश्यकता नहीं है)

8. अंगोलाः 30 दिनों का वीजा फ्री

9. बारबाडोसः 90 दिनों का वीजा फ्री

10. डोमिनिका: 180 दिनों का वीजा फ्री

11. अल साल्वाडोर: 180 दिनों का वीजा फ्री

12. फिजी: 120 दिनों का वीजा फ्री

13. गाम्बियाः 90 दिनों का वीजा फ्री

14. ग्रेनाडा: 90 दिनों का वीजा फ्री

15. हैती: 90 दिनों का वीजा फ्री

16. जमैकाः वीज़ा-मुक्त प्रवेश

17. कजाकिस्तानः 14 दिन का वीजा फ्री

18. किरिबाती: 90 दिनों का वीजा फ्री

19. मकाओ: 30 दिन का वीजा फ्री

20. माइक्रोनेशिया: 30 दिन का वीजा फ्री

21. फिलिस्तीनी टेरिटरीज : वीजा फ्री एंट्री

22. सेंट किट्स और नेविसः 90 दिनों का वीजा फ्री

23. सेनेगलः 90 दिनों का वीजा फ्री

24. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंसः 90 दिनों का वीजा फ्री

25. त्रिनिदाद और टोबैगो: 90 दिनों का वीजा फ्री

26. 26. वानुअतुः 30 दिन का वीजा फ्री

YouTube Link – https://navbharattimes.indiatimes.com/

Images Credit To –

https//timesandesh.com/free-foreign-travel-in-2024
Free Foreign Travel

Posted By Sandeep Patel.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
 

Loading Comments...
 

    %d