Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu

INDIA’S MISSION TO VENUS : ISRO की नजर अब शुक्र ग्रह पर क्यों, कैसी है नए भारत मिशन की तैयारी? यह रहा पूरा प्लान

Posted on September 20, 2024

Venus Orbiter Mission (VOM): चंद्रयान-3 और गगनयान के बाद अब भारत वीनस ऑर्बिटर मिशन को लॉन्च करेगा। इस मिशन के लिए 1236 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ऐसे में सवाल है कि आखिर क्या है यह मिशन और इसरो इस मिशन के जरिए क्या साबित करना चाहता है।

सूरज और चांद के बाद भारत की नजर पर शुक्र ग्रह पर है। केंद्र की कैबिनेट ने चार स्पेस प्रोजेक्ट पर मुहर लगाई है। इसमें से एक है वीनस यानी शुक्र ग्रह से जुड़ा मिशन। इसे वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर अपनी पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा है कि भारत मार्च 2028 तक अपने मिशन को लॉन्च कर देगा। इस मिशन को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) अंजाम देगा।

वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) के लिए भारत 1236 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसमें से 824 करोड़ रुपए सिर्फ इसके स्पेसक्राफ्ट पर खर्च होंगे। ऐसे में सवाल है कि आखिर क्या है यह मिशन, इसरो इस मिशन के जरिए क्या साबित करना चाहता है और इसका स्पेसक्राफ्ट क्यों खास है?

क्या है वीनस ऑर्बिटर मिशन?

INDIA’S MISSION TO VENUS : वीनस ऑर्बिटर मिशन के लिये पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, इस मिशन के जरिए शुक्र ग्रह का गहराई से अध्ययन किया जाएगा और स्पेस सेक्टर में काम करने वालों को नए मौके मिलेंगे। इस पूरे मिशन में क्या- क्या होगा, अब इसे समझ लेते हैं।

https://timesandesh.com/Venus-orbiter-mission-INDIA'S-MISSION-TO-VENUS-(VOM)-Why-is-ISRO-now-eyeing-Venus.
https://timesandesh.com/Venus-orbiter-mission-INDIA’S-MISSION-TO-VENUS-(VOM)-Why-is-ISRO-now-eyeing-Venus. Image Credit To www.timesandesh.com

इस मिशन के जरिए इसरो शुक्र ग्रह की कक्षा में स्पेसक्राफ्ट भेजेगा। कई प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा शुक्र ग्रह की सतह का परीक्षण किया जाएगा और वहां के वातावरण को समझने की कोशिश की जाएगी। शुक्र सोलर सिस्टम का सबसे गर्म ग्रह है और यहां सूर्य के असर को समझने के लिए भी अध्ययन किया जाएगा। द प्रिंट को दिए बयान में इसरो एक अधिकारी का कहना है, ‘यह एक तरह का ऑर्बिटर मिशन है। इस मिशन के लिए भेजा जाने वाला स्पेसक्राफ्ट शुक्र ग्रह की कक्षा में तो पहुंचेगा लेकिन इसे ग्रह की सतह पर नहीं उतारा जाएगा। स्पेसक्राफ्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सतर से ऊपर रहते हुए ही सारे प्रयोग करेगा और जानकारी जुटाएगा।’ यही वजह है कि इसका स्पेसक्राफ्ट खास है। इसके जरिए ही प्रयोगों को अंजाम दिया जाएगा।

मिशन के लिए शुक्र ग्रह को ही क्यों चुना?

शुक्र के अध्ययन से पृथ्वी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। हमारे सौर मंडल का यह सबसे गर्म ग्रह कभी रहने योग्य था। शुक्र ग्रह पर हुए बदलाव के कारणों का अध्ययन किया जाना है क्योंकि इस कभी रहने योग्य और पृथ्वी के समान माना जाता था। शुक्र और पृथ्वी को सिस्टर प्लेनेट भी कहा जाता है। इससे दोनों के विकास को समझा जा सकेगा।

शुक्र आकार, भार समेत कई मामलों में पृथ्वी के समान है। सूर्य के बाद इस दूसरे ग्रह पर घना वातावरण और सल्फ्यूरिक एसिड से बने बादल हैं। शुक्र की सतह पर वायुमंडलीय दबाव समुद्र तल पर पृथ्वी से 90 गुना अधिक है। इसरो के अधिकारियों का कहना है कि शुक्र मिशन भारत को ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण और दिलचस्प जानकारी खोजने में मदद कर सकता है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक, ‘यह मिशन हमारी तकनीकी विकास क्षमताओं और वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन करेगा।’

इसरो प्रमुख सोमनाथ का कहना है कि ग्रहों के विकास को समझना बहुत जरूरी है। अगरआप शुक्र और मंगल को देखते हैं, तो कोई वास्तव में यह अध्ययन कर सकता है कि पृथ्वी पर आपकी गतिविधियों का क्या प्रभाव पड़ता है जो वास्तव में इसे रहने योग्य या न रहने योग्य बनाता है। शुक्र एक दिलचस्प ग्रह है। पृथ्वी एक दिन शुक्र बन सकती है। शायद 10,000 साल बाद हम (पृथ्वी) अपनी विशेषताओं को बदल देंगे। पृथ्वी ऐसी कभी नहीं थी। यह बहुत पहले रहने योग्य जगह नहीं थी।

Note : timesandesh.com आशा करता हूं आप सभी को ये मेरा लेख (ब्लॉग) के विषय अच्छी जानकारी दी है। इसके लिए प्रसिद्ध वेबसाईट पर भी विजीट करके देख लीजिए, तो सुरक्षित स्थानों पर आसानी से जाया जा सकेगा इससे कोई असुविधा नहीं रहा जायेंगी। timesandesh.com
पर आने के हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Image Credit To – www.timesandesh.com

Post By – Sandeep Patel

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
 

Loading Comments...
 

    %d