Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu
Chaitra Navratri 2024 Day 4:

Chaitra Navratri 2024 Day 4: आज है चैत्र नवरात्र का चौथा दिन, इस विधि से करें मां कुष्मांडा की पूजा, चढ़ाएं उनका प्रिय भोग

Posted on April 12, 2024

Maa Kushmanada ऐसा माना जाता है कि मां कुष्मांडा अपनी दिव्य मुस्कान से जगत में ऊर्जा का संचार करती हैं। साथ ही अपने भक्तों को ऊर्जा स्वास्थ्य और शक्ति का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह वह (Chaitra Navratri 2024 Day 4) पवित्र समय है जब संसार में चमत्कारी शक्तियां विचरण करती हैं जो जातक इस दौरान मां की विशेष पूजा करते हैं उनका जीवन खुशहाली से भरा रहता हैं।

Chaitra Navratri 2024 Day

4: चैत्र नवरात्र का पावन समय चल रहा है। इन नौ दिनों के दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। आज नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। वह देवी दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं। मां के इस स्वरूप की अत्यधिक भक्ति के साथ पूजा की जाती है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, मां कुष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि मां कुष्मांडा भक्तों को ऊर्जा, स्वास्थ्य और शक्ति का वरदान देती हैं। ऐसे में मां को प्रसन्न करने की विशेष पूजा विधि जानते हैं – मां कूष्मांडा की पूजा में कुमकुम, कलावा, अक्षत, पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां, पीली मिठाई, घी, धूप, चंदन आदि का प्रयोग किया जाता है।

मां कूष्मांडा पूजन विधि

• दिन की शुरुआत पवित्र स्नान से करें।

• साफ कपड़े धारण करें।

• देवी का पंचामृत स्नान करवाएं।

• घी का दीपक जलाएं।

• लाल फूल, कुमकुम और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

• • फल और मिठाई का भोग लगाएं।

• भाव के साथ आरती करें।

• इस मंत्र ‘ॐ कुष्माण्डायै नमः’ का जाप करें।

• पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे।

• अंत में शंखनाद से पूजा समाप्त करें।

• प्रसाद को घर के सदस्यों के साथ अन्य लोगों में बांटे।
• मां कूष्मांडा का प्रिय भोग

मां कुष्मांडा (Chaitra Navratri 2024) को ताजे मौसमी फलों का भोग लगाया जाता है, जिसमें केला, सेब और पपीता शामिल हो सकते हैं। साधक माता को मालपुए का भोग भी लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक श्रद्धा के साथ मां को उनका प्रिय भोग लगाते हैं उन्हें मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उनका घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में मां का प्रिय भोग उन्हें जरूर अर्पित करें।

मां कूष्मांडा पूजन मंत्र

• ऐं ही देव्यै नमः।

• ऊं कूष्माण्डायै नमः ध्यान मंत्रः वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्धकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

• सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥

• या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रुपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
• होगी प्राप्ति, चैत्र नवरात्र पर करें इस स्तोत्र का पाठ

डिसक्लेमरः ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी / सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Article Credit: Dainik Jagran
Images Credit : https://www.jagran.com

Maa Kushmanada song link 🔗: https://youtu.be/ynsJ3L5ZXpo?si=MxFE3RhOLMQwDrVU

Posted By : Sandeep Patel

https://youtu.be/wGS4tF3cNT4?si=mmqxQHJCjODGxSy-

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
%d