MP flood alert : दो राज्यों को जोड़नेवाले हाईवे पर ट्रैफिक बंद ,मध्यप्रदेश में इस बार जबर्दस्त बारिश हो रही है। इस बरसात का असर पुल-पुलियाओं पर भी पड़ा है। कई बड़े पुल दरक गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल सिवनी में बने एशिया के सबसे बड़े साउंड प्रूफ ब्रिज का भी हो गया है। यह पुल कई जगहों से टूट गया है, इसपर दरारें आ गई हैं।
सिवनी जिले में यह साउंड प्रूफ ब्रिज नेशनल हाईवे 44 पर बना है। देश के उत्तर में स्थित कश्मीर से सुदूर दक्षिण के कन्याकुमारी (Kashmir To Kanyakumari) को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 44 सिवनी से होकर गुजरता है। इसी हाइवे पर साउंड प्रूफ ब्रिज बना है।

सिवनी से नागपुर के बीच स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के कारण यह साउंड प्रूफ ब्रिज बनाया गया है। घने जंगलों में रहनेवाले जंगली जानवरों को गुजरते वाहनों का शोरगुल परेशान न करे, इसके लिए साउंड प्रूफ ब्रिज बनाया गया। यहां से गाड़ियां पूरी तेजी से भागती हैं लेकिन ब्रिज के नीचे जरा भी आवाज नहीं आती। ब्रिज पर वन्यजीवों की सुविधा के लिए लाइट रिड्यूसर भी लगा है। इतना ही नहीं, जंगली जानवरों के आवागमन के लिए 14 एनिमल अंडरपास भी बनाए गए हैं।
29 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज इस बार की जोरदार बारिश नहीं झेल पाया। भारी बारिश के कारण ब्रिज कई जगहों पर टूट गया है, कई दरारें आ गई हैं। ब्रिज की मरम्मत की जा रही है जिसके लिए एक तरफ का आवागमन रोक दिया गया है। एक तरफ का मार्ग बंद हो जाने से हाईवे पर रोज जाम लग रहा है ।
MP flood alert bhopal sagar raisen road closed news Narmada river flood news : मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्यभर में तेज बरसात के कारण नदियों में उफान आ गया है, कई जगहों पर पुल पुलिया पानी में डूब गए हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही है। कई जगहों पर आवागमन ठप हो गया है। यहां तक कि कई जिलों का राजधानी भोपाल से भी सीधा सड़क संपर्क टूट गया है।
एमपी के कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। शिवपुरी में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। यहां बाढ़ में फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया। शिवपुरी में बारिश का लगातार 96 घंटे के लिए Orange अलर्ट जारी किया गया है।
रायसेन raisen जिले में जोरदार बारिश हो रही है। जिले के गैरतगंज में 24 घंटों में 56 मिमी, बेगमगंज में 14.1, सिलवानी में 1.4, सुल्तानपुर में 1.1 तथा देवरी में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बेगमगंज में पराशरी नाले में उफान आ गया है। इससे रायसेन के साथ ही सागर जिले का भी राजधानी भोपाल से सड़क संपर्क टूट गया है। पुल पर से आवागमन अभी बंद है।
राजधानी भोपाल में भी बुधवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है। लगातार दो दिनों से जारी तेज बारिश के कारण कई निचली बस्तियों में पानी भर गया।
जबलपुर में लगातार बारिश से लबालब हुए बरगी डेम (bargi dam) के 11 गेट मंगलवार शाम को खोले गए जिससे नर्मदा में तेजी से पानी बढ़ रहा है। बरगी के 11 गेटों से 2690 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर तवा डैम के भी गेट खुल गए हैं।
बरगी और तवा डैम से छोड़े पानी से नर्मदापुरम जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नर्मदा के सभी तटवर्ती जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। नर्मदापुरम narmadapuram के सेठानी घाट पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नर्मदा तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। बैतूल जिले के सतपुड़ा बांध (satpura dam sarni) के 14 में से 7 गेटों को खोलकर पानी छोड़ा गया।
शिवपुरी के मड़ीखेड़ा डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं।लगातार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मंडला में बुधवार को नर्मदा और बंजर नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटे पुल से पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। महाराजपुर पेटेगांव के बीच बंजर नदी का पुल भी डूब गया है। पुल से आवागमन बंद है।
Note : timesandesh.com आशा करता हूं आप सभी को ये मेरा लेख (ब्लॉग) के विषय अच्छी जानकारी दी है। इसके लिए प्रसिद्ध वेबसाईट पर भी विजीट करके देख लीजिए, तो सुरक्षित स्थानों पर आसानी से जाया जा सकेगा इससे कोई असुविधा नहीं रहा जायेंगी। timesandesh.com
पर आने के हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Image Credit To – timesandesh.com
Post By – Sandeep Patel