Time Sandesh

PM Modi In Russia : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पड़ोसी देशों को छोड़कर इस बार रूस क्यों गए ?

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर गए थे ।‌ रूस और यूक्रेन के शुरू होने के ढ़ाई साल बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा था। तीसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी ने पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए रूस को ही क्यों गए ? आइए समझते हैं।

PM Modi In Russia
PM Modi In Russia

 

PM Narendra Modi Russia Visit:  भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर गए थे। मोदी अमेरिका या और कहीं भी तो जा सकतें थे पीएम मोदी, पीएम मोदी का रूस में बहुत भव्य और गर्मजोशी से स्वागत हुआ था। रूस की राजधानी मॉस्को में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संंबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि “आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत- बहुत आभारी हूं। भावनात्मक लगाव के साथ कनेक्ट करने के लिए,मैं अकेला नहीं आया। मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं…” ये तो वो बात हुई जो पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही लेकिन इससे अलग और खास एवं ध्यान देने वाली बात यह है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए पड़ोसी देशों को छोड़कर रूस को ही क्यों चुना ?

एक तीर से दो निशाना साधते हुए

भारतीय विदेश नीति को देखा जाए तो संदेश साफ दिए गए हैं कि भारत इस वक्त रूस के साथ भी उतना ही मजबूत संबंध बनायें हुए है, जितना अमेरिका के साथ। पीएम मोदी ने स्वयं कहें है कि रूस भारत के सुख-दुख का साथी है… मतलब साफ है कि दोनों देशों के बीत संबंध अटूट हैं। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है भारत और अमेरिका के रिश्ते भी बेहद मजबूत हैं। इसे इस तरह से भी देखा जा सकता है कि भारत एक तीर से दो निशाना साधते आ रहा है एक दशक से दो बिना किसी परेशानी । उदाहरण के लिए रूस-यूक्रेन जंग के बीच पश्चिमी देशों की आपत्तियों को दरकिनार कर दिया,भारत को रियायती कीमतों पर रूसी तेल मिल रहा है।

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

भले ही वैश्विक कूटनीति कैसी भी हो लेकिन रूस भारत का टेस्टेड और ट्रस्टेड पार्टनर रहा है। भारत और रूस की दोस्ती भूमि, नभ और महासागर तक है। दोनों देशों की दोस्ती सात दशक से ज्यादा पुरानी हो चुकी है। रूस भारत के लिए बड़ा ऊर्जा और हथियारों का पूर्त्ति करता रहा है। व्यापारिक, आर्थिक, सामरिक और सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देश महत्वपूर्ण साझेदार हैं। रूस पिछले 24 साल से भारत का रणनीतिक साझेदार भी है। पीएम मोदी ने खुद भी रूस को भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त बताया है। अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए दोनों चार साल से तेल आयात -निर्यत कर रहे हैं। ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।

भारत की रूस पर निर्भरता

भारत ने रूस के पर लगे प्रतिबंधों और एक देश पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए रक्षा खरीद में विविधता लाना शुरू कर दिया है मेड इन इंडिया इसी कारण मोदी सरकार ने लाया था।लेकिन उसे रूस से अब भी लंबे समय तक कई हथियारों के पार्ट्स की जरूरत है। इसके अलावा भारत को रूस से S-400 वायु रक्षा प्रणालियों के दो स्क्वाड्रन भी मिलने हैं। भारत की चिंता यह भी है कि रूस, चीन के साथ संवेदनशील तकनीक साझा कर सकता है। इसके अलावा यह भी डर है कि रूस, चीन या पाकिस्तान के साथ टकराव की स्थिति में स्पेयर की आपूर्ति में धीमी कर सकता है। इसलिए, रूस और पश्चिम के बीच संबंधों को संतुलित करना नई दिल्ली (भारत ) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। आत्मा र्निभर भारत योजना बनाई गई ताकि भारत भी अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूर्ण कर सकें।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                Note – ये सभी जानकारियां जो आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय के संबंधों विषय में Timesandesh.com पर पढ़ रहे हैं विभिन्न लेखों दैनिक जागरण News Channels से जुटाए गए हैं। आशा करता हूं आपको ये भारत के विदेश नीति को पढ़ने और समझने में योगदान दिया हैं।

Images Credit To – https://www.indiatoday.in/global/story/pm-modi-visits-russia-amid-growing-relations-between-russia-and-china-2566339-2024-07-13

YouTube Link . https://youtu.be/NxFHUtlWPNo?si=Kyd8mvIpLzmAtouWhttps:

Posted By Sandeep Patel.

Exit mobile version