Ram lalaa: ke praan pratishtha se samaapt hua shataabdiyon kee pratiksha ?
Pran Pratishtha Full Schedule:
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि सोमवार (22 जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि- अनुष्ठान रखे गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू हुई और एक बजे पूरी हुई।
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो गया है। रामलला के साथ-साथ मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि आमंत्रित हैं। भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी रहीं।
Ram Mandir: 2500 क्विंटल फूलों से सजी अयोध्या, दीये और रंगोली से सजे घर-आंगन, कभी छावनी सी नजर आती थी रामनगरी।
आइये जानते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है? विधि-अनुष्ठान कितने बजे से शुरू हुए? मेहमान कब आए? मुख्य कार्यक्रम कब हुआ?
प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है?
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि- अनुष्ठान रखे गए। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ के भव्य वादन का कार्यक्रम रहा। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनें।
10:30 बजे तक अतिथियों का प्रवेश
10:30 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का आगमन हुआ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के जरिए ही प्रवेश कराया गया। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रवेशिका का एक प्रारूप भी साझा किया था।
प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे से शुरू हई थी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू हुई। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में हुई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला था। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में हुआ।
84 सेकंड का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। पूजा विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न हुआ। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति रही। 22 जनवरी को सभी थें।
प्राण प्रतिष्ठा पूरा होने के बाद संबोधन
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूरा हो गया। सभी पूजा विधि समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे। वहीं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे।
चार घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी सोमवार को चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे और 10:55 बजे राम जन्मभूमि पर आगमन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। 2:10 पर कुबेर टीला के दर्शन कर दिल्ली लौट जाएंगे।
शाम में होगा दीप प्रज्वलन
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। इसके साथ ही मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
Note – ये सभी जानकारियां जो आप अयोध्या राम मंदिर के विषय में Timesandesh.com पर पढ़ रहे हैं विभिन्न लेखों अमर उजाला समाचार और इंस्टाग्राम से जुटाए गए हैं। आशा करता हूं आपको ये पढ़ने और समझने में योगदान दिया हैं।
Other News Link .
Images Credit To – India Today News YouTube
YouTube Link . https://youtu.be/EXMlq2NtCTI?si=8O9vzuBZSCKs3IBo
Posted By Sandeep Patel.