Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu
https://timesandesh.com/politics/general-elections-2024-national-lok-sabha-election-2024-dates-announce-by-eci-know-when-and-where-chunav-to-be-held-full-schedule-23676132.html

Lok Sabha Election 2024 : सातवां और अंतिम चरण कल 1 जून को होगें मतदान !

Posted on May 31, 2024

Lok Sabha Election 2024 : कल 2024 लोकसभा चुनाव General Elections 2024 का सातवां और अंतिम चरण समाप्त होने जा रहा हैं । अंतिम चरण के उम्मीदवारों ( प्रत्याशियों ) में बहुत प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोग मोदी सहित मैदान में उतरे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर जैसे अहम सीटें हैं।

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 News
Updates: लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान है। चार जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग है।

General Elections 2024 Least Phase :
लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान है। General Elections 2024 Least Phase चार जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग है। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवार

देशभर में 18वीं लोक सभा के गठन के लिए 26 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच सात चरणों में आम चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। इन चुनावों के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों को संपन्न कराने में 1.20 करोड़ से भी ज्यादा लोग मदद करेंगे। इन चुनावों में 96 करोड़ 88 लाख मतदाता अपने लिए नई सरकार का चयन करेंगे। देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इसके अलावा 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 19.74 करोड़ युवा मतदाता हैं। साथ ही देश में 82 लाख से अधिक बुजुर्ग वोटर हैं। इस बार 18 से 19 साल के 1.80 करोड़ से भी अधिक युवा पहली बार वोट डालेंगे। दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को कराने के लिए पूरे देश में 10 लाख 48 हजार 202 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

सातवें चरण में इन सीटों पर होगा चुनाव

इस चरण में बिहार की 8 सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37, झारखंड की 3 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52, ओडिशा की 6 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66, पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Post Credit To – www.jagran.com and हिंदुस्थान समाचार

Images Credit To – www.jagran.com

YouTube Link . https://youtu.be/sQIadtNgG5I?si=pxgmVkZvDCiZnkvy

Posted By Sandeep Patel.

नोट : ये सभी समाचार विभिन्न समाचार-पत्रों अपने द्वारा खोजकर लोकसभा चुनाव की जानकारी आप तक पहुंचाया गया हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
%d