Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu

Shardiya navratri 2024 2nd Day : दूसरे दिन पूजी जाएंगी मां ब्रह्मचारिणी, इन खास चीजों के भोग से करें प्रसन्न, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Posted on October 2, 2024

Shardiya Navratri 2024 2 Day: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। नौ दिन के इस पर्व में दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित किया गया है।

Shardiya Navratri 2024 2nd Day: मां दुर्गा की आराधना के लिए शारदीय नवरात्रि का पर्व सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान दुर्गा मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसी कड़ी में दूसरा दिन देवी मां के ब्रह्मचारिणी रूप को समर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं उनमें वैराग्य, तप, संयम, सदाचार की वृद्धि होती है। उस व्यक्ति का मन कठिन से कठिन परिस्थिति में भी नहीं डगमगाता। कहा जाता है मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों के दुर्गणों, मलिनता और दोषों को दूर कर देती हैं। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त और भोग।

https://timesandesh.com/Shardiya-navratri-2024-2nd-day-mother-brahmacharini-will-be-worshiped-on-the-second-day-be-pleased-by-offering-these-special-things-know-the-date-and-auspicious-time.Image Credit To - ndtv.in
https://timesandesh.com/Shardiya-navratri-2024-2nd-day-mother-brahmacharini-will-be-worshiped-on-the-second-day-be-pleased-by-offering-these-special-things-know-the-date-and-auspicious-time.Image Credit To – ndtv.in

तिथि (Maa Brahmacharini Puja Tithi)

हिंदू पंचाग के अनुसार द्वितीया तिथि की शुरुआत 4 अक्टूबर 02:58 ए एम पर हो जाएगी जिसका समापन 5 अक्टूबर 05:30 a.m पर होगा‌।

मां ब्रह्मचारिणी को क्या लगाएं भोग?

मां ब्रह्मचारिणी को भोग में चीनी या गुड़ अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को लंबी उम्र का वरदान मिलता है, ऐसा माना जाता है। आप गुड़ या चीनी से बनी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं।

Shardiya Navratri 2024 Date: इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानें तिथि, मूहूर्त और नौ दिन के 9 भोग

कैसे पड़ा ब्रह्मचारिणी नाम?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां दुर्गा का जन्म पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां हुआ था। देवर्षि नारद के कहने पर ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। हजारों वर्षों के कठोर तप के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। मान्यता है कि माता पार्वती ने कठिन तप में कई वर्षों तक निराहार और अत्यन्त कठोर तप करके भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया।

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।

दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

Disclaimer: इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/ पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। https://timesandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Post Credit To – ndtv.in

Image Credit To – ndtv.in

Post By Sandeep Patel

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
 

Loading Comments...
 

    %d