Skip to content
Time Sandesh . Com LOGO
Menu
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Home
  • Cricket World Cup 2023 ( India VS Australia )
  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
Menu

Shardiya Navratri 2024 4th Day : नवरात्रि के चौथे दिन होती है माँ कुष्माण्डा की पूजा, और दुर्गा के चौथा स्वरूप क्या है, किसका का लगाएं भोग?

Posted on October 4, 2024

Shardiya Navratri 2024 4th Day : शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन माता कुष्माण्डा को समर्पित होता है। यह माँ दुर्गा का चौथा स्वरूप है, जिसे आदिस्वरूपा या आदिशक्ति भी कहा जाता है।

Navratri 2024 4th Day : हिन्दू पंचांग का अश्विन माह

कई मायनों में खास माना जाता है। विशेष तौर पर इसी महीने में माता दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्र शुरू होता है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर दिन मां के एक स्वरूप की पूजा की जाती है। चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। उनके आठ हाथ होने के कारण माता को अष्टभुजा देवी के रूप में भी जाना जाता है। माता के इस स्वरूप में मंद और हल्की मुस्कान है। ऐसा मान्यता है कि जब सृष्टि का निर्माण नहीं हुआ था और चारों ओर सिर्फ अंधकार था तब मां कुष्माण्डा ने अपनी हल्की सी मुस्कान से ही पूरे ब्रह्मांड की रचना की। आइए जानते हैं मां के इस स्वरूप के बारे में।

https://timesandesh.com/Shardiya-navratri-2024-4th-day-navaraatri-ke-chauthe-din-hotee-hai-maan-kushmaanda-kee-pooja-aur-durga-ke-chautha-svaroop-kya-hai-kisaka-ka-lagaen-bhog..Image Credit To - ndtv.in Shardiya navratri 2024 4th day
https://timesandesh.com/Shardiya-navratri-2024-4th-day-navaraatri-ke-chauthe-din-hotee-hai-maan-kushmaanda-kee-pooja-aur-durga-ke-chautha-svaroop-kya-hai-kisaka-ka-lagaen-bhog..Image Credit To – ndtv.in Shardiya navratri 2024 4th day

चतुर्थी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर को 07:49 ए एम से होगी जिसका समापन 7 अक्टूबर को 09:47 ए एम पर होगा।

कैसा है मां कुष्मांडा का स्वरूप

माँ कुष्माण्डा का वाहन सिंह है और आदिशक्ति की 8 भुजाएं हैं। इनमें से 7 हाथों में कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, कमण्डल और कुछ शस्त्र जैसे धनुष, बाण, चक्र तथा गदा हैं। जबकि, आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। ऐसा उल्लेख मिलता है कि, माता को कुम्हड़े की बलि बेहद प्रिय है। वहीं कुम्हड़े को संस्कृत में कूष्माण्ड कहते हैं।

क्या भोग लगाएं ?

नवरात्रि के पांचवें दिन मां कुष्मांडा को आटे और घी से बने मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भक्त को बल-बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

पूजा से मिलते हैं ये लाभ

माता कुष्मांडा की पूजा से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है, ऐसा माना जाता है, साथ ही उसे उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है। मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति मां कुष्माण्डा की आराधना करता है उसे सुख-समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है।

Disclaimer: इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/ पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। https://timesandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है ।

Post Credit To – ndtv.in

Image Credit To –  ndtv.in

Post By Sandeep Patel

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, संगम पर उमड़े श्रद्धालु; मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
  • Mahakumbh 2025: कटनी के आगे से प्रयागराज तक 355 किमी लंबा जाम
  • Mahakumbh 2025 Day 30 Highlights: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मेला क्षेत्र को घोषित किया गया नो व्हीकल जोन, हेलीकॉप्टर से होगी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
  • Mahakumbh: अद्भुत, अलौकिक, भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • Mahakumbh 2025: सेटेलाइट फोन, ग्रीन कॉरिडोर और 10 बड़े अस्पताल… महाकुंभ के मुख्य अमृत स्नान की मेगा तैयारी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Finance
  • news
  • Sports
  • Trending
©2025 Time Sandesh | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
 

Loading Comments...
 

    %d